कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति के लावारिस शवों को कन्धादान अभियान के पांचवें व अन्तिम दिन बौद्ध समाज की महिलाओं ने इन्सायिनत की मिसाल पेश की। महिलाओं ने लावारिसों की आत्मा की शांति व उनके बिछड़े दुखी परिजनों के लिए तथागत गौतम बुद्ध व ईश्वर से प्रार्थना की। कन्धा दानियों में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुषों ने पार्थिव शरीर पर फूलों की वर्षा की। पोस्टमार्टम से एक किलोमीटर की दूरी तक सड़क फूलों से पटी रही। शवयात्रा में हे मानव तू मुख से बोल, बुद्धम् शरणम् गच्छामि.. धम्मम् शरणम् गच्छामि..संघन् शरणम् गच्छामि का उच्चारण कर अन्तिम विदाई दी गई। समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने कहा कि सभी धर्मों के लोग इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से जाति धर्म का बन्धन तोड़कर इन्सानियत से नाता जोड़ने की अपील की...