सीतामढ़ी, जून 29 -- पुरनहिया। भाजपा पुरनहिया मंडल कार्यालय मे रविवार को बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बुथ सत्यापन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष संजीव पांडेय ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं मे जोश व उत्साह भरने का काम किया। मौके पर बुथ सशक्तिकरण के जिला प्रभारी सह जिलाउपाध्क्ष आदित्य कुमार सिंह, मुकेश सिंह,उपेन्द्र कुशवाहा, शिवलाला सिंह,अमरेश दूबे,हरिकिशोर साह,सुनील सिंह राणा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...