बोकारो, दिसम्बर 31 -- चंद्रपुरा। यहां के बुढ़ीडीह रोड साइट निवासी नागेश्वर राम की बेटी कोमल कुमारी का चयन बीएसएफ में होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। प्रशिक्षण से वापस लौटी बिटिया का ग्रामीणों ने सिदो-कान्हू चौक दुगदा में माला पहनाकर स्वागत किया तथा उसकी आरती उतारी। भारत के संविधान और बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कोमल ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बीएसएफ में चयन होने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रही है। देश की सेवा के प्रति वह अपनी भूमिका निभाएगी। स्वागत करने वालों में मनोज रविदास, महादेव राम, कैलाश रविदास, गोविंद राम रजक, रामेश्वर, बंधु रविदास, बैजू, किस्टो, प्रमोद राम, शंकर दयाल राम, प्रदीप, ओमप्रकाश व नरेश सहित परिजन व ग्रामीण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.