मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने कस्बे के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में भारत टॉकीज तिराहे पर फ्री वाई फाई सेवा का शुभारंभ किया। कस्बे में अब दो स्थान पर फ्री वाई फाई सेवा चालू है। जल्द ही कुछ और स्थान पर यह सेवा शुरू होगी। नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी ने बताया कि फ्री वाई फाई सेवा का लाभ आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। खासकर छात्र छात्राओं को नोट्स आदि डाउनलोड करने में मदद मिलेगी। फिलहाल की व्यवस्था के अनुसार, एक मोबाइल फोन या लैपटॉप आदि पर 24 घंटे में एक घंटे के लिए कनेक्ट होगा। इस एक घंटे में अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान व्यापारी नेता संजीव संगल, दीपक प्रजापति, अब्दुल हमीद, सलीम, अंकित त्यागी, अवि त्यागी, अहसान सैफी, उमरेज सिद्दीकी, यूसुफ अंसारी आदि मौजूद रहे।...