रांची, अगस्त 19 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार को सर्पदंश से मुरुपीरी निवासी 58 वर्षीय फूलमनी देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को फूलमनी देवी को खेत में घास काटने के दौरान सांप ने डंस लिया था। ओझा से झाड़ फूंक कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार को स्थानीय मुक्तिधाम में फूलमनी का अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.