रांची, फरवरी 20 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चलनिया गांव में संकटमोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिनी यज्ञ समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। भक्ति और आस्था का यह आयोजन ग्रामीणों के लिए श्रद्धा का केंद्र बना। इस तीन दिनी अनुष्ठान की शुरुआत 18 फरवरी को कलश यात्रा के साथ हुई थी। 19 फरवरी को वेदी पूजन और भंडारे के साथ दूसरा दिन बीता, जबकि 20 फरवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, विशाल भंडारा, रात्रि जागरण और भक्ति संगीत के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। सभी धार्मिक अनुष्ठान मधुकम के रविकांत मिश्र, मनोज मिश्र और मकसूदन मिश्र के सानिध्य में संपन्न कराए गए। सफल आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बंसी सिंह, उपाध्यक्ष पनेश्वर मुंडा, सुनील विशुन महतो, सहसचिव नरेश पहान, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, उप कोषाध्यक्ष राकेश महतो और संरक्षक संतोष मुंडा सहित समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.