रांची, फरवरी 18 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइया, संयोजिका और अध्यक्षों ने अपनी विभिन्न मांग के समर्थन में बुधवार को बीआरसी बुढ़मू का घेराव किया। इनका कहना है कि जबतक हमारी मांगें नहीं मानी जाती है हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की बुढ़मू इकाई द्वारा आयोजित बीआरसी घेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता मालती देवी ने और संचालन बसंती देवी ने किया। मौके पर सुधा देवी, बविता देवी, निखत परवीन, सविता देवी, रेखा देवी, बसंती देवी, आलो देवी, मीरा देवी और देवंती देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...