रांची, फरवरी 15 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। खिजूरटोला में तीन दिनी यज्ञ सह राम कथा 22 फरवरी से होगी। यज्ञ के सफल आयोजन के लिए शनिवार को यज्ञ समिति गठित की गई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजय गोप, उपाध्यक्ष रामलगन गोप, सचिव दिनेश गोप, कोषाध्यक्ष अशोक गोप, संरक्षक गिरधारी गोप, बलींद्र गोप, दीपक गोप और सहदेव गोप को बनाया गया। अध्यक्ष अजय गोप ने बताया कि यज्ञ में बतौर यजमान रामजतन गोप और गणेश गोप सपत्नीक शामिल होंगे। जबकि कथावाचक सुश्री संगीता किशोरी द्वारा रामकथा की प्रस्तुति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.