रांची, फरवरी 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना क्षेत्र के अखतान गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक 22 वर्षीय सुकेश मुंडा अखतान गांव का निवासी था और उसका शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुकेश पेशे से मजदूर था और इन दिनों अपने घर से लगभग आधा किमी दूर बंगला ईंट भट्ठा लगा रहा था। शनिवार की रात वह अपने चार-पांच साथियों के साथ खाना खाकर भट्ठे पर सोने गया था। रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच वह अपने घर आया, पत्नी से मोबाइल लिया और फिर काम वाली जगह पर चला गया। आशंका है है कि इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने लकड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामनारायण चौधरी और थाना प्रभारी नवीन शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.