रांची, अगस्त 30 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। प्रखंड में बेहतर काम के लिए बीडीओ धीरज कुमार और अपनी-अपनी पंचायत में बेहतर काम करनेवाले मक्का पंचायत के मुखिया देवलाल मुंडा, मुरूपीरी पंचायत की मुखिया सीता देवी, बुढ़मू पंचायत की मुखिया गंगोत्री देवी और ठाकुरगांव पंचायत के मुखिया सचिन पाहन को प्रशस्ति पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर पंचायती राज विभाग भारत सरकार के निदेशक विपुल उज्ज्वल और अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान कार्यशाला में पंचायत के विकास से संबंधित कई जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.