रांची, जनवरी 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। झारखंड सरस्वती पूजा समिति मिलन चौक महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंडित धनंजय शास्त्री एवं गिरिश शाहदेव लाल बाबा के सान्निध्य में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। आयोजन के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में 250 कन्याओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश एवं कमलेश राम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेयी, बिंटू शाहदेव, उत्पल शाहदेव और दिनेश साहू शामिल हुए। अतिथियों द्वारा कलश वितरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत चुनरी भेंट कर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.