रांची, दिसम्बर 21 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू-ठाकुरगांव पंचायत भवन में रविवार को विनायक नर्सिंगहोम के सौजन्य से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ एके अग्रवाल और डॉ दयाशंकर पांडेय ने 150 मरीजों की चिकित्सा जांच की और नि:शुल्क दवा का वितरण किया। कार्यक्रम के आयोजन में अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति के केन्द्रीय सचिव विजय राम, राम नारायण कुशवाहा और सरोज यादव आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.