रांची, फरवरी 23 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग पर स्थित बिंदू बसाइर के पास 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक 17 वर्षीय सोनू लोहरा नाउज गांव के पुतरीटोला का निवासी था। घटना सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार, सोनू घर से कुछ दूरी पर स्थित एक करंज के पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ से सटकर गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से वह झुलस गया और उसकी मौके पर उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान बिजली का तार टूटने से पेड़ के नीचे आग लग गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके बाद बिजली विभाग की टीम और बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.