रांची, फरवरी 22 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के खिजूरटोला में तीन दिनी यज्ञ सह संगीतमय श्रीराम कथा शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा स्थानीय उत्तरवाहिनी नदी से शुरू होकर यज्ञ स्थल पहुंची, इसमें 551 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान जय श्रीराम के गगनचुंबी उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय गया। सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। मंगलवार को शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जित की जाएगी। समस्त धार्मिक अनुष्ठान बनारस से आए पंडित आचार्य पंकज पांडेय द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। यज्ञ में बतौर यजमान रामजतन गोप और गणेश गोप सपत्नीक समेत 11 यजमान शामिल हैं। वहीं दो दिनों तक यज्ञस्थल में कथा वाचक सुश्री संगीता किशोरी द्वारा श्रीराम कथा की जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.