रांची, मई 13 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर अरविंद दस्ते का गुर्गा गोविंद महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से टीएसपीसी का पर्चा और एक मोबाइल जब्त किया है। प्रखंड के गेसवे गांव निवासी गोविंद की गिरफ्तारी चैनगड़ा जंगल के पास मंगलवार को दिन में हुई जब वह ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने जा रहा था। थाना प्रभारी रितेश महतो ने बताया कि एसएसपी रांची को सूचना मिली थी कि अरविंद का गुर्गा लेवी वसूलने कंडेर की ओर जा रहा है। पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादी ने बुढ़मू, ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठा, क्रशर और विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से लेवी वसूलकर अरविंद तक पहुंचाने की बात स्वीकार की। गोविंद जनवरी माह में ओरमांझी में एनईपीएल कंपनी द्वारा लेवी नहीं देने पर क्रशर और पोकलेन समेत अन्य वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.