रांची, जनवरी 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को जेंडर समानता जागरुकता सह सशक्त नारी, हिंसा मुक्त झारखंड के लिए जागरुकता कार्यक्रम और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शपथ लेते हुए नारा दिया कि माता-पिता एक समान हैं, नारी पर अत्याचार नहीं चलेगा और समाज में नारी किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत महिला पूरे गांव और समाज की रीढ़ है। महिलाओं का सशक्त होना पूरे समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम में सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा, बीडीओ धीरज कुमार, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, बीपीओ अंजुलता सोनी, आईपीआरपी उमा देवी, सीसी बीना देवी, सीआरपी अर्चना देवी, काजल किरण, पिंकी देवी, उषा देवी समेत सभी सीआरपी और जी...