रांची, फरवरी 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। राजकीयकृत मध्य विद्यालय बुढ़मू में छात्राओं के सशक्तीकरण के लिए आत्मरक्षा ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है। कराटे प्रशिक्षक योगेंद्र गंझू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीडीओ प्रदीप कुमार भगत के आदेशानुसार और सहायक शिक्षक शमीम अहमद अंसारी की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए केवल खेल ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी पहल की है। इसके तहत विद्यालय में इंग्लिश स्पोकन, बैंड बाजा और म्यूजिक टीचर की भी नियुक्ति की गई है, ताकि छात्र शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हो सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका दीपिका लकड़ा, पूनम लता कुजूर, पूनम मिंज, ललित कुमार, रजनी देवी, विमला देवी और प्रियांजली प्रसाद का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.