रांची, मार्च 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम नाउज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, कमलेश राम, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिला परिषद सदस्य पश्चिमी रामजीत गंझू, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्षा पार्वती देवी, समाजसेवी सतीश कुमार, उप प्रमुख हरदेव साहू, मुखिया अनूपा उरांव आदि शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी भूर नदी से जल लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के बाद पंडित आचार्य रुद्र नाथ मिश्र, पंडित चंद्रशेखर मिश्र और पंडित रमाकांत मिश्रा के सानिध्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.