रांची, दिसम्बर 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड की उमेडंडा पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान संतोष पाहन का शनिवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक निवास उमेडंडा में किया गया। ग्राम प्रधान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके निधन पर गहरी संवेदना जता रहे हैं। उन्होंने पंचायत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे और ग्राम सभा के कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं में सदैव सक्रिय रहे। उनके निधन पर मुखिया दशमी देवी, रत्नप्रकाश सिंह, मोहन जायसवाल और विनोद मुंडा सहित कई लोगों ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.