रांची, दिसम्बर 18 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू स्थित भाजपा मंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को 'अभिनंदन सह सम्मान समारोह'का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता और अशोक राम ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो और मंडल प्रतिनिधि राजू गोस्वामी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की असली मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रकाश यादव, अर्जुन महतो, विजय साहू, नंदलाल पाहन, सुरेश महतो, विकास साहू, संजय नायक सहित पार्टी के क...