रांची, दिसम्बर 25 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। भाजपा किसान मोर्चा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पशुपति शाहदेव के नेतृत्व में गुरुवार को बुढ़मू मंडल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज वाजपेयी और कार्यक्रम विभाग के प्रदेश संयोजक स्वामी देवेंद्र प्रकाश शामिल हुए। उन्होंने लोगों से अटलजी के पदचिह्नों पर चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगलाल महतो, अर्जुन महतो, शंभु प्रसाद, संदीप महतो, नंदलाल पाहन सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...