रांची, मार्च 3 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के समाजसेवी ठाकुरगांव निवासी पंडित आचार्य वासुदेवनाथ मिश्र का निधन सोमवार को दिन के तीन बजे अपने निवास स्थान पर हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को स्थानीय एकैसी महादेव मुक्तिधाम में किया जाएगा। इनके निधन पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य प्रो आदित्य प्रसाद साहू, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विद्यायक रामचंद्र नायक, लाल जयकुमार नाथ शाहदेव, लक्ष्मी नारायण तिवारी, मुखिया सचिन पाहन आदि ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.