रांची, दिसम्बर 2 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चैनगड़ा में मंगलवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची और राज्य सरकार के सौजन्य से प्रखंडस्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 600 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दिव्यायन के सचिव स्वामी भावेशनंद ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने और तीन तरह की शिक्षा विद्यालय, कारीगरी और नैतिक शिक्षा को अपनाने की जरूरत बताई। उन्होंने महिला-पुरुष के संतुलन को विकास के लिए आवश्यक बताया और युवाओं को 'बनो और बनाओ' तथा थ्री एच (हाथ, बुद्धि और हृदय) के विषय में प्रेरित किया। स्वामी भक्तिशानंद ने चरित्र निर्माण को राष्ट्रीय उन्नति के लिए जरूरी बताया। सुनीता देवी के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान अखंडानंड शिक्...