देवघर, नवम्बर 28 -- मधुपुर/देवीपुर प्रतिनिधि बुढ़ई मेला में गुरुवार को आस्था और उमंग का जन सैलाब उमड़ पड़ा। अजय और पतरो नदी के बीच देवपुर के बुढ़ई में एक ही पत्थर के सात पहाड़ में अवस्थित एक गुफा में विराजमान माता बुढ़ेश्वरी मंदिर में गुरुवार को नवान्न मेला पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर हजारों पाठा की बलि दी। सैकड़ों बालकों का मुंडन संस्कार किया गया। दूसरे पहाड़ पर माता तिलेश्वर की पूजा-अर्चना के बाद काड़ा, भेंड़ा, पाठा की बलि दी गई। नवान्न मेला के अवसर पर बुढ़ई पहाड़ पर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल से हजारों पुरुष, महिलाएं, युवक, युवतियां और बच्चे पहुंचे। तीन दिन के इस मेला में शुक्रवार को गली मेला लगेगा जो पहाड़ तक ही सिमटा रहता है। मेले में खूब बिका लोहे और लकड़ी का सामान :- मेले में लोहे और लकड़ी का सामान खूब बिका। फास्ट फूड की दुकानों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.