देवघर, अगस्त 19 -- मधुपुर/देवघर। मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरिडीह जिलांतर्गत बेंगाबाद थाना के कुम्हारिया गांव निवासी 24 वर्षीय अनिल किस्कू के रूप में की गई। बताया जाता है अनिल बाइक से अपने एक साथी के साथ रविवार को जगदीशपुर फुटबॉल मैच देखने गया था। मैच देखने के बाद वह शाम को घर वापस लौट रहा था। उस दौरान तिलैया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बुढ़ई पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...