रांची, फरवरी 9 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत बिरबांकी पंचायत का बुड़ीकाय टोला आज़ादी के कई दशकों बाद भी बुनियादी शिक्षा से वंचित रहा है। गांव से निकटतम घाघरा विद्यालय की दूरी लगभग चार से पांच किलोमीटर है। दुर्गम रास्ते और संसाधनों की कमी के कारण यहां के 30 से 35 बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पाते थे। शिक्षा की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक इस टोला से एक भी छात्र मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका है। गांव के सबसे शिक्षित व्यक्ति बोगन मुंडा हैं, जो स्वयं नन-मैट्रिक हैं। ग्रामीणों ने खुद संभाली शिक्षा की कमान: हालांकि अब बुड़ीकाय टोला में बदलाव की बयार बहने लगी है। शिक्षा की आवश्यकता को समझते हुए ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए लकड़ी और बांस से एक स्कूल शेड का निर्माण शुरू कर दिया है। इस कार्य में बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.