काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरुष बुडबॉल प्रतियोगिता में एससी गुड़िया आईएमटी काशीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के तत्वावधान में किया गया। एससी गुड़िया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज (यूजी विभाग) की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि महिला डबल्स इवेंट में संस्थान की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग के डबल्स इवेंट में संस्थान के विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल अर्जित कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...