पटना, जनवरी 30 -- बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने पटना क्षेत्र में यांत्रिक एवं निर्माण कार्यों के प्रबंधन में अधिक दक्षता, गति और जवाबदेही लाने के लिए बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन किया है। इसके तहत पूर्ववर्ती 'कार्य प्रमंडल (यांत्रिक), दक्षिण बिहार, मलाही पकड़ी को तीन स्वतंत्र प्रमंडलों में विभाजित कर दिया गया है। यह निर्णय निगम के निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद लागू हुआ है। नए ढांचे में प्रत्येक प्रमंडल के लिए एक स्पष्ट कार्यक्षेत्र, एक निर्धारित मुख्यालय और एक समर्पित कार्यबल उपलब्ध कराया गया है। हर नवगठित प्रमंडल के प्रमुख के रूप में एक अनुभवी परियोजना निदेशक को नियुक्त किया गया है, ताकि निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज हो और कार्यों के समय पर निष्पादन को सुनिश्चित किया जा सके। मानसून में होगा लाभ बुडको के प्रबंध निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.