पटना, फरवरी 14 -- बुडको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार वर्मा ने अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की है। कहा कि बिहार राज्य जल पर्षद से बुडको में समायोजित जल पर्षद गंगा सफाई परियोजना के कर्मचारियों की सेवा स्थायी की जाए। उन्होंने सरकार से यह मांग की है कि विभिन्न विभागों में हजारों कर्मचारियों को बिहार सरकार स्थायी कर चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...