भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की चमचमाती स्मार्ट सड़कों पर चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विडंबना यह है कि इन सड़कों की बदहाली का कारण कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि दो सरकारी विभाग बुडको और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बीच आपसी सामंजस्य की कमी और तकनीकी मानकों की लड़ाई है। पाइपलाइन की मरम्मत के नाम पर बुडको द्वारा खोदी गई सड़कों को अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है, जिससे शहर के व्यस्ततम इलाकों में आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बुडको द्वारा सड़कों की खुदाई कर किया जा रहा पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करीब दो माह पूर्व ही पूरा कर लिया गया है। लेकिन पिछले दो माह से इस सड़क को मरम्मत करने का कार्य दोनों विभागों के खींचतान में फंसा हुआ है। बता दें कि जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बुडको ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.