रांची, जनवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा न्यू साकेत नगर की रहने वाली बुजुर्ग बिरंज देवी को बाइक से धक्का लगने से हुई उनकी मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बुलेट बाइक नंबर जेएच01सीए-9543 के चालक को आरोपी बनाया गया। मृतक की पुत्री संजना देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर लोयला स्कूल से कचरा लेकर उनकी मां बिरंज देवी रोड पार कर रही थी। इसी दौरान तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बुलेट बाइक सवार ने उनकी मां को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उनकी मां को रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.