गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम। मारुति कुंज निवासी एक बुजुर्ग से एक जालसाज ने 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाज से बुजुर्ग को जानकार होना बताया। बुजुर्ग के कहने पर उसके बेटे ने जालसाज के बताए खाते में यह राशि भेज दी। बाद में ठगी का खुलासा हुआ। कॉल करने पर जालसाज ने कॉल नहीं उठाया। मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। थाना साइबर अपराध, दक्षिण ने अब इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। मारुति कुंज निवासी गोकल चंद्र जोशी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पिता रमेश चंद्र जोशी के पास एक जालसाज ने कॉल किया था। जालसाज से उसके पिता को जानकार होना बताया। कॉल पर 35 हजार रुपये मांगे गए। जालसाज ने उसके पिता को बोला कि यह राशि उनके बेटे के खाते में अभी भेज देगा। पिता के कहने पर उसने जालसाज के खाते में राशि भेज दी। बाद में ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने म...