नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। स्वरूप नगर पुलिस ने बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बुजुर्ग से 3.50 लाख रुपये की लूट में तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के 86 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। अभी दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 65 वर्षीय बुजुर्ग गुरुवार को बैंक से 3.50 लाख रुपये निकाल कर इब्राहिमपुर स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाशों ने बुजुर्ग से रुपये छीन लिए। मामले की जांच के दौरान एसआई राकी ने यमुना पार से करन, सचिन और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि लूटपाट करने वाले लवली और मोहन फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...