पीलीभीत, फरवरी 5 -- बिलसंडा। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चला रहे सेवानिवृत अध्यापक से गांव के ही युवक ने फर्जी शिकायत करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये प्रति माह की रंगदारी की मांग की। रंगदारी न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना करेली क्षेत्र के ग्राम करेली निवासी सर्वेश कुमार ने करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वह सेवानिवृत्त अध्यापक है और 75 वर्ष के हैं। उन्होंने अपने पुत्र अखिलेश मिश्रा को गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खुलवाई है। गांव का ही कृष्ण कुमार शर्मा ने वाणिज्य कर विभाग और राजस्व विभाग में फर्जी शिकायत कर दी। जब उसने शिकायत के बारे में आरोपी से बात की तो उसने प्रत्येक माह 20 हजार रुपए की रंगदारी...