मेरठ, दिसम्बर 31 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने अपने पोते पर धोखाधड़ी से मकान नाम कराने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित बुजुर्ग ने पोते के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी तुफैल अहमद ने बताया कि उनके तीन बेटे है और तीनों के अलग-अलग मकान है। यह तीनों मकान उन्हीं के नाम है। आरोप है एक पोते ने उसका मकान धोखाधड़ी से अपने नाम करा लिया। विरोध करने पर पोते ने बाकी दोनों मकान भी अपने नाम कराने को कहा और नहीं करने पर हत्या की धमकी दी। सोमवार की रात में आरोपी पोता अपने दो भाइयों के साथ उसके पास आया और मारपीट की। पीड़ित ने बताया उसका पोता अपराधिक किस्म का है। लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र का कहना है कि बुजुर्ग की तहरीर मिली है। मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.