फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। खुले पैसे मांगने के नाम पर एक स्कूटी चालक बदमाश ने एक बुजुर्ग से 10 हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन ली और फरार हो गया। बुजुर्ग पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत हुए हैं। घटना सेक्टर 11 सी ब्लॉक में 19 दिसंबर की शाम हुई। पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर 11 सी निवासी जवाहर सिंह रावत उम्र 69 साल ने बताया कि वह पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट से डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वह सेक्टर 11सी ब्लॉक में अपने भाई के मकान को बनवा रहे हैं। 19 दिसंबर की शाम करीब चार और साढे चार बजे के बीच उनके मकान के पास एक स्कूटी चालक आया और उनसे आसपास मेला लगने के बारे में जानकारी हासिल करने लगा। कुछ देर बाद उसने उनसे खुले रुपए मांगे पीड़ित का आरोप है ...