रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने दामाद, बेटी समेत आठ लोगों पर झांसा देकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बेटी-दामाद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 14 भदईपुरा, किच्छा रोड निवासी चमेली देवी ने बताया कि उनकी बेटी मालती देवी का विवाह करीब 23 वर्ष पूर्व बरेली जिले के बहेड़ी निवासी शंकर सिंह यादव से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही मालती देवी पति और बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। आर्थिक स्थिति खराब होने पर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण का खर्च चमेली देवी और उनके बेटों ने उठाया। महिला क...