नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली, का. सं.। भजनपुरा पुलिस ने 26 आपराधिक मामलों में शामिल एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल 60 वर्षीय महिला से लूट करने के बाद फरार था। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय आकाश नारायण द्विवेदी के रूप में हुई है। उसके पास से सोने की बाली और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला ने भजनपुरा थाने में लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि छह अक्तूबर की शाम वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान सी ब्लॉक में बाइक सवार एक लुटेरा उनके कान से सोने बाली खींचकर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे धरदबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.