नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, का. सं.। पांडव नगर इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाश एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता प्रेम कुमार मयूर विहार फेज-1 में रहती हैं। शनिवार दोपहर 3.30 बजे वह पति रामानंद के साथ टहलकर वापस घर लौट रही थीं। वह आचार्य निकेतन मार्केट में पहुंची ही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो लड़के उनके पास आए और सोने की चेन झपटकर अमीर चंद चौक लाल बत्ती की ओर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...