बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती/परसरामपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला पर हत्यारे ने कई वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर, सीने, चेहरे, पैर, हाथ व अन्य हिस्सों में चोट की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 10 से अधिक चोट के निशान मिले हैं। चोट लगने और इसके चलते शरीर से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण केवला देवी की मौत हुई है। हमला धारदार हथियार से करने की बात सामने आ रही है। सोमवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस हत्या की असल वजह को तलाशने में जुटी है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव निवासी केवला देवी (72) पत्नी मालिकराम का शव रविवार की सुबह घर के दरवाजे पर पड़ा मिला था। घटनास्थल के आसपास काफी मात्रा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.