नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वसंत कुंज साउथ स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 62 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। हादसे के समय परिवार के सदस्य तीसरे तल पर स्थित फ्लैट में मौजूद थे। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और सोसाइटी के लोग बाहर आए तो आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मौके से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में चित्रा कपूर आठवीं मंजिल से कूदती हुई दिखाई दी। फिलहाल मामले में कोई संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस ने आत्महत्या की धारा में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। जांच में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल, और महिला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जानकारी जुटाई जा...