हरदोई, जनवरी 19 -- बिलग्राम। परसोला गांव में रविवार देर रात एक बुजुर्ग महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, 70 वर्षीय आलिया के बेटे उकील की ढाई साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह गहरे सदमे में थीं। मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। रविवार रात वह घर के बाहर खड़े आम के पेड़ के पास गईं। साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गईं। मृतका के दूसरे बेटे शकील ने पुलिस को सूचना दी। हल्का दरोगा अखिलेश ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.