बागेश्वर, अप्रैल 18 -- गरुड़ क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सरस्वती देवी गरुड़ क्षेत्र के वज्यूला गांव की हैं। परिजनों के अनुसार उन्होंने घर में रखा कीटनाशक गलती से गटक लिया। उन्हें आनन-फानन में बैजनाथ अस्पताल लाया गया। जहां के चिकित्सकों ने गंभीर बताया तथा जिला अस्पताल रेफर किया। फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने बताया की वृद्धा की हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। इसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.