उरई, फरवरी 9 -- कुठौंद। कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर में रविवार रात वृद्धा ने घर से थोड़ी दूरी कुएं में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब महिला घर में नहीं मिली और खोजबीन की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। रविवार रात 70 वर्षीय वृद्धा राजा बेटी पत्नी कालीचरण निवासी हाजीपुर रात 10 बजे तक घर में थीं। उसके बाद परिजन सोने चले गए। रात को राजा बेटी घर से निकलीं और कुएं की मुंडेर में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब घर वालों ने नहीं पाया तो मोहल्ले में खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर जब खोजबीन की तो कुएं में रस्सी लटकते देख ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो राजा बेटी का शव फंदे पर लटका था। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.