हरिद्वार, मई 18 -- हरिद्वार के सीतापुर रोड पर एक टप्पेबाज बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उनके सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता बुजुर्ग महिला का नाम माया देवी है जो सीतापुर की रहने वाली है। आरोप है कि पांच दिन पहले आरोपी बुजुर्ग महिला को एक पार्क में ले गया और सम्मोहित कर उसके जेवरात लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के बेटे राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती 13 मई को करीब ग्यारह बजे उनकी माता किसान मार्केट से राशन लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उन्हें एक अनजान व्यक्ति मिला और उन्हें सम्मोहित कर अपने साथ जटवाड़ा पुल की तरफ ले गया। पुल पार करके एक मंदिर के बराबर में बने पार्क में ले जाकर आरोपी ने उनके गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.