हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- हल्द्वानी। बरेली रोड पर तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला को स्कूटी से रौंदने के आरोपी चालक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड-12, आजादनगर निवासी अंकित पाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर को उसकी मां आशा पाल दवाई के लिए मेडिकल स्टोर पर गई थी। इसी दौरान घर वापस लौटते वक्त सड़क पार करते समय आशा को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल आशा ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले में स्कूटी चालक हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...