फतेहपुर, जनवरी 23 -- खागा। नगर के गढ़ी मोहल्ले के निवासी दिनेश सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 20 जनवरी को उनकी माता गेंदी देवी घर पर थीं। उनका आरोप है कि उस समय पड़ोस के रतीराम सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने उनकी मां को घर से घसीटकर लाठी, डण्डे व कुल्हाडी से मारा पीटा। इसके फलस्वरूप उनकी मां के एक हाथ में 16 टांके लगे हैं। पड़ोस के लोगो ने आकर बीच बचाव किया। कोतवाली पुलिस ने दिनेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...