नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाताRs.। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में बुजुर्ग महिला को छोड़ने आए कैब चालक पर पर्स चोरी करने का आरोप है। आरोप है कि कैब में तीन बैग थे, जिनमें से दो उसने उतार दिए। छोटे बैग में गहने और अन्य कीमती सामान था, जिसे लेकर वह फरार हो गया। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में भी कैब चालक दो बैग उतारता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला पूनम गुप्ता 28 जनवरी को सेक्टर-77 से कैब में सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी आईं। कैब से उतरते समय चालक ने मदद के बहाने चालाकी से उनका पर्स निकाल लिया। उस समय महिला को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब पूनम गुप्ता को दवा लेने की जरूरत पड़ी तो उन्होंने पर्स की तलाश की। कैब ड्राइवर से संपर्क करने पर उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हो...