हरिद्वार, जून 14 -- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। अंबाला कैंट में घटना की जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ जीआरपी अनुज सिंह के मुताबिक, मोहाली पंजाब निवासी 60 वर्षीय सुनीता शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि 26 मई को अपने पति महावीर शर्मा के साथ हरिद्वार दर्शन के बाद ट्रेन से लौट रही थीं। जैसे ही वे प्लेटफॉर्म से दोपहर करीब 2:15 बजे हरिद्वार-बाड़मेर एक्सप्रेस में चढ़ रही थीं, तभी किसी ने अचानक उनका सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। घटना के बाद दंपति ने तुरंत अंबाला कैंट जीआरपी में शिकायत दी थी। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.