फरीदाबाद, दिसम्बर 25 -- फरीदाबाद, संवाददाता। दो बदमाशों ने 23 दिसंबर को 70 साल की एक बुजुर्ग को पहले फुसलाकर अपने जाल में फंसा कर उनके सोने की कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। जिनकी कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सराय ख्वाजा निवासी मेहरचंद की पत्नी उर्मिला उम्र 70 साल 23 दिसंबर को शाम 5:00 बजे जब वह मंडी की तरफ से अपने घर आ रही थी तभी दो लड़कों ने उन्हें रोक लिया। बुजुर्ग को अपने जाल में फसा कर उनके कानों के कुंडल उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...